Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : विनीत राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

विनीत राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, हत्या के चर्चित मामले में दोनों आरोपी दबोचे गए।

गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमित पाण्डेय (23 वर्ष) तथा सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुनि (20 वर्ष) पुत्रगण रविशंकर पाण्डेय उर्फ रवि शेखर पाण्डेय, निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध इस हत्याकांड के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे तक सीमित है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खुदाईपुरा उपनिरीक्षक विजय कुमार तथा थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button