Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए विशेष निर्देश

सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए विशेष निर्देश

बीज, सिंचाई, पशुचारा एवं वैकल्पिक फसलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

गाजीपुर, 25 जून। जनपद में संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग के अभियंता सहित अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।

बैठक में सूखे की संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं तथा सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने धान की खेती के रकबे को सीमित करने, कम अवधि वाली धान की प्रजातियों को अपनाने तथा धान की सीधी बुवाई को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।उन्होंने किसानों को अरहर, उड़द एवं मूंग जैसी कम पानी वाली फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग को नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने तथा राजकीय एवं निजी नलकूपों को विद्युत अथवा यांत्रिक खराबी से मुक्त रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया कि संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सूखे की संभावित चुनौती से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button