Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सीएचसी विरनो में ‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ

सीएचसी विरनो में ‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी संचालन, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा स्वच्छ एवं किफायती भोजन

गाजीपुर, 23 जून। जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरनो में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।इस कैंटीन का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों एवं अस्पताल स्टाफ को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल जहां मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी, वहीं समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का एक स्थायी माध्यम भी उपलब्ध कराएगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button