जखनियां (गाजीपुर) : 26 जून को जखनियां में मनाया जाएगा वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां शौर्य दिवस

26 जून को जखनियां में मनाया जाएगा वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां शौर्य दिवस

जखनियां (गाजीपुर)। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा, तहसील इकाई जखनियां द्वारा 26 जून 2026 को वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां शौर्य दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय जखनियां परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं तथा माता-बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
महासभा के अनुसार महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शौर्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महारानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष, शौर्य एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी। आयोजकों का कहना है कि महारानी दुर्गावती का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा तहसील इकाई जखनियां के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ गोंड ने सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजन समिति में मेवालाल गोंड, ऋषिकेश गोंड (प्रधान), नरमू गोंड, गुड्डू गोंड (प्रधान), देवानंद गोंड (प्रधान), रमेश गोंड, इन्द्रदेव गोंड, विन्ध्याचल गोंड (पूर्व प्रधान), श्रीकेश गोंड (प्रधान), उमेश गोंड, वंशलोचन गोंड, प्रदीप गोंड, मनोज गोंड, गर्जन गोंड, शिवानंद गोंड, विनोद गोंड, बेहफू गोंड, शिवम मंकर गोंड, सुरजीत गोंड, सोनू गोंड, बालजी गोंड, नन्दू गोंड, गुद्दर गोंड, मिलन गोंड, दुर्गविजय गोंड, बब्लू गोंड, बाबूलाल गोंड, दुलार गोंड, कमलेश गोंड, राजकुमार गोंड, मुन्ना गोंड, गौरी शंकर, नगेश गोंड, सुनील गोंड, राजेश गोंड, प्रमोद गोंड तथा राजनाथ गोंड सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
महासभा ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर वीरांगना महारानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।



