गाजीपुर : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
गाजीपुर, 18 जून, 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड ‘दर्पण’ के आधार पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागों की प्रगति बढ़ाने तथा प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतु एवं नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण, पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ त्वरित गति से पहुंचाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभपरक योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय स्टाफ के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि समस्त उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।



