गाजीपुर : जंगीपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में वांछित था रणजीत सिंह उर्फ गोलू

जंगीपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में वांछित था रणजीत सिंह उर्फ गोलू
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16 जून 2026 को उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय मय हमराह द्वारा अलावलपुर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, गाजीपुर द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट, एसटी संख्या-890/23, धारा 60(ए), 63 आबकारी अधिनियम एवं धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वारंटी रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विन्ध्याचल सिंह निवासी नसीरपुर हंसराजपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय मय हमराह, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



