लखनऊ : शाखा द्वारा योग- शिविर का आयोजन

शाखा द्वारा योग- शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद की पूर्वी शाखा द्वारा योग सप्ताह (15-21 जून) के अंतर्गत आज दिनांक 15.06.2026 दिन सोमवार को प्रातः 6.00- 7.30 बजे तक जनेश्वर मिश्र पार्क में शाखा द्वारा योग- प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका विषय स्वस्थ वृद्धावस्था योग था।
योग प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री ओम नारायण अवस्थी (योगाचार्य),आयुष चिकित्सा अधिकारी (योग), डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ के द्वारा कराया गया। जिसमें उन्होंने आयु बढ़ने के साथ स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक आसनों/प्राणायाम को विस्तार से अभ्यास करवा कर प्राप्त होने वाले लाभों के विषय में भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष टी एन मिश्रा, सचिव सुनील कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सदस्य संपर्क नरेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार अनिल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, गतिविधि संयोजिका संस्कार श्रीमती स्नेहा अग्रवाल, संपर्क सुश्री सुमन पांडेय, महिला सहभागिता श्रीमती मंजू मिश्रा, ट्रस्ट चेयरमैन श्री प्रकाश श्रीवास्तव, शाखा संरक्षिका रीना सक्सेना, संस्कार समूह के सदस्य सुधीर श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डॉ सुषमा तिवारी सहित 40 सदस्य और श्री योग सेवा संस्थान के सदस्यों सहित लगभग 60 लोगों प्रशिक्षण शिविर का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पेड़ा, नमकीन और छाछ वितरित किया गया।
सुनील कुमार पांडेय, सचिव



