दहेज हत्या के अभियुक्त पति,सास,ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के अभियुक्त पति,सास,ससुर गिरफ्तार
सहजनवां गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 14 लुचुई निवासी ममता गुप्ता को पति सहित ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने के बाद शनिवार को गला कस कर हत्या कर दिया था। पुलिस ने मृतिका के पिता बिंदु गुप्ता निवासी मठिया उर्फ अकटहा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर की तहरीर पर पति,ससुर,सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।
रविवार को सुबह 6.30 बजे के करीब थानेदार संजय कुमार मिश्र,उपनिरीक्षक हर्षित,कांस्टेबिल पारस कुमार,संजय यादव,महिला कास्टेबल आराधना संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि दहेज हत्या के अभियुक्त पति शुभम् गुप्ता,ससुर उदय गुप्ता,सास शकुंतला घर पर मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अभियुक्तों के घर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया।



