Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : रहस्यमय आग से किसान का छप्पर जलकर खाक, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी जलकर राख

रहस्यमय आग से किसान का छप्पर जलकर खाक, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी जलकर राख

जखनियां (गाजीपुर), 14 जून। जखनियां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के मंझरिया गांव में रविवार दोपहर अचानक लगी आग से एक किसान का छप्पर जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से छप्पर में खड़ी मोटरसाइकिल, साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान जल गए। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझरिया निवासी कांता यादव पुत्र देवधारी यादव के छप्पर में रविवार को लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय छप्पर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, लेकिन उसमें मोटरसाइकिल, साइकिल और अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गये।बताया जाता है कि छप्पर में कुछ बकरियां भी बंधी हुई थीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।आग की लपटें और धुआं देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बाल्टी, ड्रम और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव वालों के सामूहिक प्रयास के चलते आग को आसपास के अन्य घरों और छप्परों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के कई अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। आग शॉर्ट सर्किट, चिंगारी या अन्य किसी कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों की तत्परता और एकजुटता के कारण इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button