इंडियन रेस क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का किया जायेगा आयोजन

इंडियन रेस क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का किया जायेगा आयोजन
गोरखपुर

चौदह जून 2026 दिन रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल गोरखपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर जनपद के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जी करेंगे। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी गोरखपुर जनपद के यशस्वी सभापति बरही स्टेट शिवेन्द्र विक्रम सिंह, उपसभापति डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, कार्यवाहक सचिव /कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, मिडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, अकाउंटेंट आदित्य निगम सहित सभी कार्यकर्ताओ ने आम जनता से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील किया है।उक्त जानकारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पंकज पांडेय ने दिया।



