गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे इस दौरान गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देव विग्रहों एवं पूज्य संतों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारी एवं अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा में लीन दिखाई दिए। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था और गोरक्षपीठ से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।



