Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी बोले-अब युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- दक्षिणांचल को दी 295 करोड़ रुपये की सौगात

सीएम योगी बोले-अब युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- दक्षिणांचल को दी 295 करोड़ रुपये की सौगात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दक्षिणांचल की समस्याओं से सरकार भली-भांति परिचित है। बाढ़ और कटान से बचाव के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सांसद और विधायक द्वारा विकास कार्यों को गति देने के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिल्लूपार की धरती सरयू मां के आंचल में बसी है और यहां के युवाओं ने देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि रोजगार के लिए युवाओं को बाहर न जाना पड़े, बल्कि निवेश और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर जनपद के दक्षिणांचल में उपलब्ध हों।
शनिवार को क्षेत्र के महुआपार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिल्लूपार में 295 करोड़ की लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं और सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि राम-जानकी मार्ग को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए अनेक विकास कार्य किए गए हैं। आयुष शिक्षा के क्षेत्र में भी चिल्लूपार नई पहचान बना रहा है और यहां से आयुष चिकित्सक तैयार हो रहे हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दक्षिणांचल की समस्याओं से सरकार भली-भांति परिचित है। बाढ़ और कटान से बचाव के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सांसद और विधायक द्वारा विकास कार्यों को गति देने के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों तक चली पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और उसके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जनता के विकास के बजाय परिवारवाद को प्राथमिकता दी जाती थी।वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, निवेश बढ़ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, जिससे उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है।उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की बाढ़ की समस्या और उससे होने वाली जन-धन की क्षति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रेटर गीडा धुरियापार क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति दी है, जिससे रोजगार और निवेश के अवसर बढ़े हैं। पिछले दस वर्षों में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।  विधायक राजेश त्रिपाठी ने सभा में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्रांतिकारी धरती पर आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चिल्लूपार के माथे पर लगे पिछड़ेपन के दाग को मिटाने का कार्य किया है। आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। मुख्यमंत्री ने चिल्लूपार की धरती पर विकास की गंगा बहाने का काम किया है।जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक डॉ विमलेश पासवान, डॉ संजय निषाद, श्रवण निषाद, प्रदीप शुक्ला, महेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय, शिवाजी चंद, चेयरमैन प्रीति उमर, लालती देवी, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button