क्राइमभारत

हत्या के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार,बहरियाबाद पुलिस ने घर से दबोचकर भेजा न्यायालय

हत्या के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार,बहरियाबाद पुलिस ने घर से दबोचकर भेजा न्यायालय

बहरियाबाद (गाजीपुर), 13 जून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के एक पुराने मुकदमे से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना बहरियाबाद पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फौजदारी मुकदमा संख्या 287/2014, धारा 302 भादवि से संबंधित वारंटी अलीमुद्दीन पुत्र मुंशी निवासी कस्बा बहरियाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद एवं थाना बहरियाबाद के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button