भारत

थाना बिरनो में नए प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का शिलान्यास,पुलिस अधीक्षक ने किया भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

थाना बिरनो में नए प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का शिलान्यास,पुलिस अधीक्षक ने किया भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

गाजीपुर, 13 जून। जनपद के थाना बिरनो परिसर में प्रशासनिक एवं आवासीय भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नए भवन के सफल एवं सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रस्तावित भवन का निर्माण पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा आमजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त जनसुनवाई व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह भवन पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण के बाद थाना स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। साथ ही अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आने वाले नागरिकों तथा पीड़ित महिलाओं के बैठने एवं सुनवाई के लिए भी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी बिरनो, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनकल्याण एवं क्षेत्र के विकास की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button