क्राइमभारत

ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर पुलिस का अपराधी गैंगों पर बड़ा प्रहार, 49 गैंग चिन्हित, 39 मुकदमे दर्ज

ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर पुलिस का अपराधी गैंगों पर बड़ा प्रहार, 49 गैंग चिन्हित, 39 मुकदमे दर्ज

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और गैंगबाजी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, अभियान आगे भी रहेगा जारी।

गाजीपुर। जनपद में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गैंगों के विरुद्ध गाजीपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में 1 जून से 5 जून 2026 तक चले पांच दिवसीय अभियान में अपराधी तत्वों पर शिकंजा कसते हुए 49 गैंगों को चिन्हित किया गया है।पुलिस के अनुसार कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग समेत विभिन्न नामों से संचालित होने वाले ये गैंग सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने, फेसबुक लाइव व इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने, कई बाइकों के काफिले में चलकर लोगों को भयभीत करने तथा स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप कर उद्दण्डता फैलाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।अभियान के दौरान कुल 49 गैंगों के 401 सदस्यों को चिन्हित किया गया। इनके विरुद्ध 39 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा गैंग लीडरों एवं सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नए गैंगों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी तथा उन्हें चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button