Breaking Newsभारतराजनीति

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस, परिवार एवं समर्थकों में शोक की लहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर से यादव परिवार सहित राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव लंबे समय से रियल एस्टेट एवं फिटनेस व्यवसाय से जुड़े थे। उन्होंने राजनीति से दूरी बनाकर कारोबार और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह लखनऊ में जिम व्यवसाय के लिए भी जाने जाते थे। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से विस्तृत हेल्थ बुलेटिन जारी किए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है। मृत्यु के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। घटना की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। यादव परिवार के आवास पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button