गोरखपुर में शादी के नाम पर ठगी और अपहरण करने वाले गैंग की खूबसूरत महिला आरोपी गिरफ्तार, 7 आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे

गोरखपुर में शादी के नाम पर ठगी और अपहरण करने वाले गैंग की खूबसूरत महिला आरोपी गिरफ्तार, 7 आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने और बंधक बनाकर वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। चिलुआताल थाना पुलिस ने इस गिरोह की एक वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह गैंग दूसरे राज्यों के लोगों को शादी का लालच देकर गोरखपुर बुलाता था। यहाँ उनकी फर्जी शादी कराई जाती थी और फिर गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को बंधक बना लेते थे। गिरफ्तारी के डर से पीड़ित पक्ष से मोटी रकम की उगाही की जाती थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (#SSP) #गोरखपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष चिलुआताल और उनकी टीम ने वांछित आरोपी नीलम सिंह को गिरफ्तार किया।
नीलम सिंह पुत्री स्वर्गीय राजबली सिंह हाल पता- राजीव नगर कॉलोनी, रुस्तमपुर ,थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर में रहती है जिसका स्थाई पता- मेहुली ,थाना रसड़ा, जनपद बलिया है ।
पकड़ी गई आरोपी के खिलाफ थाना चिलुआताल में मु0अ0सं0 247/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (जैसे धारा 318(4) धोखाधड़ी, 127(2) गलत तरीके से बंधक बनाना आदि) में मामला दर्ज है। पुलिस इस मामले में पहले ही 07 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



