गाजीपुर : जिला कारागार में औचक निरीक्षण, बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार

जिला कारागार में औचक निरीक्षण, बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर समस्याएं सुनीं

गाजीपुर, 12 मई 2026। नीरज गोंड द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया तथा बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।सचिव ने कारागार में स्थित लीगल एड हेल्प डेस्क से मिलने वाले लाभ, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, जेल अपील एवं अन्य कानूनी सहायता संबंधी जानकारी बंदियों को दी। साथ ही बंदियों को उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के सुबह के नाश्ते, दोपहर एवं सायंकाल के भोजन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। सचिव ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बीमार बंदियों के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि निरुद्ध बंदियों को समय पर समुचित विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।सचिव ने कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने एवं मच्छरों से बचाव के लिए नियमित दवा छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कारागार के पदाधिकारी, रतन श्रीवास्तव एवं दीपक राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



