Breaking Newsभारत

राजधानी में आशियाने का सपना साकार करेगा एलडीए, मध्यम वर्ग के लिए बनाएगा LIG और EWS के 900 भवन

राजधानी में आशियाने का सपना साकार करेगा एलडीए, मध्यम वर्ग के लिए बनाएगा LIG और EWS के 900 भवन

राजधानी में आशियाने का सपना एलडीए साकार करेगा। सीतापुर रोड में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 900 भवन बनाएगा। इनकी कीमत 15 से 35 लाख तक होगा

राजधानी लखनऊ में मध्यम और अल्प आय वर्ग के लोगों को एलडीए किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने जा रहा है। सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास खाली कराई जमीन पर 900 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस भवन बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होगी। छह महीने में पंजीकरण खोला जाएगा। आवंटन लॉटरी के जरिये होगा।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त कराई करीब 16 हजार वर्गमीटर जमीन पर ग्रुप हाउसिंग योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना और ले-आउट तैयार कराया गया है। यहां एलआईजी के 582 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 336 भवन बनाए जाएंगे।

वीसी ने बताया कि टू-बीएचके के एलआईजी भवन का क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर होगा। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये होगी। वन-बीएचके के ईडब्ल्यूएस भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे। इनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी। इस योजना से मध्यम और अल्प आयवर्ग के परिवारों का राजधानी में अपने आशियाने का सपना साकार हो सकेगा।

आवासीय परियोजना के सभी टावर आपस में जुड़े होंगे। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। अपार्टमेंट में आठ पैसेंजर लिफ्ट और तीन सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही 600 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। करीब तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क और ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button