Breaking Newsभारत

भारत–सूरीनाम संबंधों को नई ऊर्जा: नई दिल्ली में सूरीनाम दूतावास में हुई महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट

भारत–सूरीनाम संबंधों को नई ऊर्जा: नई दिल्ली में सूरीनाम दूतावास में हुई महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली स्थित Embassy of the Republic of Suriname में सूरीनाम दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख (Chargé d’Affaires a.i.) Sunaina P.R. Mohan से एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत–सूरीनाम संबंधों, प्रवासी भारतीयों की विरासत, गिरमिटिया इतिहास, हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा भविष्य में अकादमिक और सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।बैठक के दौरान विशेष रूप से सूरीनाम में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा भारतीय परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को आज भी जीवंत बनाए रखने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में इस संवाद को महत्वपूर्ण कदम माना गया।इस अवसर पर आदरणीया भावना सक्सेना, प्रांजल पाण्डेय एवं प्रो० हेमंत सिंह ने भी अपने सारगर्भित विचार साझा किए। वक्ताओं ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और वैश्विक स्तर पर भारतीय विरासत के संरक्षण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

यह शिष्टाचार भेंट भारत और सूरीनाम के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संबंधों को नई दिशा देने वाली तथा भविष्य में सहयोग के नए आयाम स्थापित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button