Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर

पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई को थानाध्यक्ष सुहवल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुर्गा सिंह उर्फ ‘गांधी’ पुत्र अजीत कुमार सिंह, निवासी ग्राम ताड़ीघाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोनवल–ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास ग्राम अंधियारा क्षेत्र से पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध थाना सुहवल में मु0अ0सं0-47/2026 के तहत धारा 109(1), 61(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button