Breaking Newsभारत

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया नगर निगम के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का विमोचन

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया नगर निगम के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का विमोचन

आत्मनिर्भर और आधुनिक गोरखपुर का रोडमैप है विजन डॉक्यूमेंट में

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर नगर निगम के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का विमोचन किया। विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने की दिशा में इस विजन डॉक्यूमेंट में आत्मनिर्भर और आधुनिक गोरखपुर का रोडमैप है। इसे विकसित गोरखपुर के निर्माण के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

इस विजन डॉक्यूमेंट में नगर निगम द्वारा पूर्व में निष्पादित किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में संचालित प्रगतिशील परियोजनाओं और भविष्य की सुनियोजित कार्ययोजना को समाहित किया गया है। इस डॉक्यूमेंट का मुख्य लक्ष्य नगर निगम को एक सेल्फ-सस्टेनेबल (आत्मनिर्भर) संस्था के रूप में स्थापित करना है, जिससे नगर के विकास कार्यों हेतु वित्तीय और प्रशासनिक सुदृढ़ता सुनिश्चित की जा सके। इसमें समस्त विभागों के कार्यों की प्रगति और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक आधारित समाधानों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे गोरखपुर को वैश्विक मानकों के अनुरूप एक नई पहचान मिल सके।

विजन डॉक्यूमेंट के विमोचन के अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पवन त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पार्षदगण धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, वीर सिंह सोनकर सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button