गाजीपुर : विशेष सम्पर्क अभियान चलाकर पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु किया जागरूक

विशेष सम्पर्क अभियान चलाकर पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु किया जागरूक
गाजीपुर। राज्यपाल/कुलाधिपति के आदेश एवं प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के निर्देश के क्रम में पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, गाजीपुर के प्राध्यापकगण द्वारा विशेष सम्पर्क अभियान चलाया गया।इसी क्रम में दिनांक 2 मई 2026 को महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. शिवानन्द पांडेय, डॉ. सन्तोष मिश्रा, डॉ. शेषनाथ यादव, डॉ. धनन्जय सिंह, डॉ. श्याम नारायण यादव एवं अश्विनी सिंह दीक्षित—ने एसवीडीपी इंटर कॉलेज, जखनियां गाजीपुर पहुंचकर वहां के प्राचार्य लालबहादुर पांडेय, प्रबन्धक विनोद कुमार पांडेय, शिक्षक कैलाश वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से सम्पर्क किया।सम्पर्क अभियान के दौरान प्राध्यापकगण ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्राचार्य, प्रबन्धक एवं शिक्षकगण ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे अभियानों को उपयोगी बताया।



