सपा कार्यालय में गूंजा- ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’, बौद्ध भिक्षु बोले- RSS कभी महिलाओं के पक्ष में नहीं रही

सपा कार्यालय में गूंजा- ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’, बौद्ध भिक्षु बोले- RSS कभी महिलाओं के पक्ष में नहीं रही
लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना।
अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह समय संकट का है और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों बौद्ध भिक्षु शामिल हुए और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म के उपदेश पढ़े। इस दौरान एक भिक्षु ने मुलायम सिंह यादव के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया और ओबीसी को संसद में आरक्षण देने की मांग उठाई।
कुछ वक्ताओं ने RSS पर भी टिप्पणी की। कहा कि गौतम बुद्ध की तरह मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं के लिए काफी काम किया। ओबीसी को संसद में आरक्षण मिलना चाहिए। RSS के लोग कभी महिलाओं के पक्ष में नहीं रहे।



