गगहा/गोरखपुर। आवेदक सुधीर कुमार सिंह ने थाना गगहा में न्याय की गुहार लगाई है।

थाना गगहा से लगाई न्याय की गुहार
गगहा/गोरखपुर। आवेदक सुधीर कुमार सिंह ने थाना गगहा में न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि सुधीर कुमार सिंह का पेट्रोल पंप जगदीशपुर-भलुवान से जानीपुर मार्ग पर स्थित खजुरी ग्राम सभा में संचालित है। बीते 30 अप्रैल 2026, दिन बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे कुछ अराजक तत्व पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे और पंप कर्मियों से विवाद करने लगे।
विवाद बढ़ने पर मनबढ़ों ने अपने कुछ सहयोगियों को बुला लिया और कथित रूप से लूटपाट की नीयत से कैश काउंटर का शीशा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि, शीशा टूटने के दौरान वे स्वयं चोटिल हो गए, जिसके कारण अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। जाते समय आरोपियों ने पंप कर्मियों को जान-माल की धमकी भी दी।
घटना के बाद पंप कर्मियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पंप मालिक सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद थाना अध्यक्ष गगहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की है।



