Breaking Newsभारत

यूपी आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का एडीजी से डीजी पद पर हुआ प्रमोशन, एक मई से संभालेंगे कार्यभार

यूपी आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का एडीजी से डीजी पद पर हुआ प्रमोशन, एक मई से संभालेंगे कार्यभार

आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को एडीजी से डीजी पद पर प्रमोशन मिला है। वह एक मई से नया कार्यभार संभालेंगे। उनके प्रमोशन के बाद पुलिस विभाग में अन्य अधिकारियों की पदोन्नति सूची भी जारी होने की संभावना है।

कानपुर जोन के एडीजी और 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजी पद पर प्रोन्नति का आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग के अनुसार, वे एक मई से महानिदेशक पद का कार्यभार संभालेंगे।

उनके प्रमोशन के बाद आईपीएस अधिकारियों की नई प्रोन्नति सूची भी जारी होगी, जिसमें विभिन्न स्तरों पर पदोन्नतियां होंगी। अलीगढ़ निवासी आलोक सिंह ने बीएससी, एमए (अर्थशास्त्र) और एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने इटली और यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एडवांस्ड ट्रेनिंग भी प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button