Breaking Newsभारत

आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा कार्यक्रम

आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा कार्यक्रम

लखनऊ में आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। इसके चलते कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर पहुंचे। इस मौके पर यूजीसी के मुद्दे को लेकर हंगामे जैसा माहौल बन गया। नरेंद्र ठाकुर सवालों के जवाब नहीं दे पाए।

संवाद में यह सवाल उठा कि आरएसएस यूजीसी के मुद्दे पर कोई आंदोलन क्यों नहीं कर रहा? इस पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस खुद कोई आंदोलन नहीं करता। उसका ऐसा कोई इतिहास नहीं है। यह भी कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
इसको लेकर लोगों ने तर्क दिया कि आरएसएस ने ही राम मंदिर का आंदोलन किया। जब राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में चल रहा था, तब भी आरएसएस का आंदोलन जारी था। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी आरएसएस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

इन सब सवालों के बीच मीडिया संवाद का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसको लेकर आरएसएस के नरेंद्र ठाकुर ने यह कहा कि देश में कई जगह उन्होंने मीडिया संवाद किया है, लेकिन इस तरह का मीडिया संवाद उन्होंने कहीं नहीं देखा। इसको लेकर उनको दुख भी है। इस तनाव के बीच मीडिया संवाद बीच में ही समाप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button