गाजीपुर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान, संगठन ने अधिकारों की लड़ाई को लेकर किया संकल्प

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान, संगठन ने अधिकारों की लड़ाई को लेकर किया संकल्प
गाजीपुर। बेसिक हेल्थ वर्कर संगठन द्वारा लंका मैदान में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ शिशु महिला कल्याण की पूर्व जिला अध्यक्षा मंजू गुप्ता एवं बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश
अध्यक्ष धनंजय तिवारी रहे। उनका स्वागत मातृ शिशु महिला कल्याण की जिला अध्यक्ष स्नेह लता, मंत्री मीना पटेल, बेसिक हेल्थ वर्कर के जिला अध्यक्ष मानवेन्दु रानू एवं मंत्री लल्लन राम द्वारा अंगवस्त्र व बुके भेंट कर किया गया।जनपद के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से कर्मचारी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिनिधियों में बाराचवर की ब्लॉक अध्यक्षा बबीता सिंह, मंत्री आरती व अनीता, सैदपुर से विद्या देवी, भदौरा से अंकिता सिंह, मोहम्मदाबाद से प्रीति गुप्ता व शशिबाला, मनिहारी से संगीता यादव तथा जखनिया से रिन्दू पांडे व गुड्डी देवी प्रमुख रहीं।पुरुष वर्ग से वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर नारायण राय, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मोहम्मद इम्तियाज, अजय कुमार, अजय यादव, सतीश कुशवाहा, राम भजन, राम चौरसिया, अशोक सिंह, गुलरेज अंसारी, विवेक कुमार एवं प्रशांत सिंह की उपस्थिति रही। आशा संगठन की जिला अध्यक्ष रेनू राज, उपाध्यक्ष खातून एवं मंत्री गौतम त्रिपाठी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि धनंजय तिवारी ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने हाल ही में उच्च न्यायालय के माध्यम से 2800 ग्रेड वेतन प्राप्त किया है और इसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर उच्चतम न्यायालय तक जाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यवेक्षकीय वेतनमान दिलाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और तीन माह के भीतर सकारात्मक परिणाम लाने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जिला कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा फूल-माला, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन जयप्रकाश यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवेन्दु रानू ने की।सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान, संगठन ने अधिकारों की लड़ाई को लेकर किया संकल्प l



