सुशील चंद साहनी के नेतृत्व में निषाद युवा वाहिनी बना रही नई राजनीतिक ताकत

सुशील चंद साहनी के नेतृत्व में निषाद युवा वाहिनी बना रही नई राजनीतिक ताकत
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस बार निषाद युवा वाहिनी की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुशील चंद साहनी के नेतृत्व में युवा वर्ग तेजी से जुड़ रहा है, जिससे कई राजनीतिक दलों के चुनावी समीकरण प्रभावित होने की चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि एडवोकेट सुशील चंद साहनी लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनके नेतृत्व में निषाद युवा वाहिनी गांव-गांव और शहर-शहर युवाओं को जोड़ने का अभियान चला रही है।
पूर्वांचल, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर समेत कई जिलों में संगठन की बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों से समाज में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि संगठन ने चुनावी रणनीति के तहत कोई बड़ा फैसला लिया, तो कई सीटों पर असर पड़ सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद साहनी का कहना है कि निषाद समाज अब केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि अपनी ताकत पहचान चुका है और सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहता है। ऐसे में आने वाले समय में निषाद युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकती है।



