Breaking Newsभारत

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत; कार चालक समेत दो घायल

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत; कार चालक समेत दो घायल

यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायलों में कार चालक भानु प्रताप उर्फ शालू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बेहजम व गुंजन पुत्र कमलेश दीक्षित निवासी गाजीपुर मितौली शामिल हैं।

वहीं, मृतकों में हितेश शुक्ला पुत्र कमल किशोर 42 वर्ष निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, हरिकिशन पुत्र विनोद कुमार 40 वर्ष निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, अनुज कुमार पुत्र विजय कुमार 35 वर्ष निवासी बसारा थाना नीमगांव व आदर्श कुमार पुत्र राम सहोदर 28 वर्ष  निवासी बसारा थाना नीमगांव शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button