Breaking Newsभारतराजनीति
जयंती पर याद किए गए हेमवती नंदन बहुगुणा, सीएम योगी बोले- वह भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे

जयंती पर याद किए गए हेमवती नंदन बहुगुणा, सीएम योगी बोले- वह भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे
राजधानी लखनऊ में हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर लोगों ने याद दिया। पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौक पर सीएम योगी ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे।
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वह भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल रहे। यूपी में मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में भूमिका निभाई। केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दीं।



