सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
25- अप्रैल – शनिवार
👇
*1* कभी हां, कभी न… अराघची अचानक PAK के लिए रवाना, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की सुगबुगाहट तेज
*2* RSS प्रमुख बोले-भारत जरूर बनेगा विश्वगुरु, कोई संदेह नहीं, राम मंदिर बनने को लेकर पहले लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है
*3* US में बोले दत्तात्रेय होसबाले: मुस्लिम हमारे अपने, हिंदू ही थे इनके पूर्वज; RSS के सरकार्यवाह के संकेत क्या?
*4* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारतीय मुसलमानों को लेकर बड़ी बात कही है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में जब उनसे मुस्लिम समुदाय के प्रति संघ के दृष्टिकोण पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखी। होसबोले ने कहा कि भारत के 99.99 फीसदी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे और वे इसी देश की मिट्टी की संतान हैं।
*5* किसानों के लिए गुड न्यूज, नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम; 25 लाख टन यूरिया आयात करने जा रही सरकार
*6* मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत, मिलिटेंट्स ने कई घर जलाए, नगा-कुकी समुदाय में तनाव; 7 अप्रैल से अब तक 10 मौतें
*7* उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जयपुर के दौरे पर हैं। यहां वह राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शमिल होंगे। वे जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस में भी भाग लेंगे।
*8* रेल में कंफर्म मिलेगा टिकट, गर्मियों में चलेंगी 18 हजार 262 समर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने X पर किया ऐलान
*9* राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के टूटने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
*10* पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना कुनबा बढ़ाने की रणनीति तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी में हालिया बगावत के बाद भाजपा और आक्रामक नजर आ रही है। पार्टी की नजर अब कांग्रेस शिअद और आप के नाराज नेताओं पर है जिससे विरोधी दलों में बेचैनी बढ़ गई है
*11* बंगाल चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी
*12* पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस RBI ने रद्द किया, कहा- इसकी बैंकिंग सेफ नहीं, ग्राहकों को लौटाने के लिए पर्याप्त पैसा; UPI एप काम करता रहेगा
*13* रिलायंस के नतीजे जारी, मुनाफे में गिरावट, ₹6 डिविडेंड देने का ऐलान, हालांकि, मुनाफे में कमी के बावजूद कंपनी के रेवेन्यू में शानदार उछाल आया है. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12.86 फीसदी बढ़कर 2,98,621 करोड़ रुपए हो गया
*14* UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, राजस्थान समेत 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार; ओडिशा में सोमवार से स्कूल बंद
*15* भारत के कई राज्यों में तेजी से गरमी बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में लू और गरमी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर की धूप अभी से झुलसाने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कई राज्यों में अगले दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है
*16* IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए; पडीक्कल की फिफ्टी, कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर, 300 सिक्स भी पूरे; चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की 50वीं जीत;



