जखनियां (गाजीपुर) : अलीपुर मदरा में 5 मई को होगा भव्य सत्संग एवं भंडारा, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

अलीपुर मदरा में 5 मई को होगा भव्य सत्संग एवं भंडारा, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
जखनियां (गाजीपुर): अलीपुर मदरा, पोस्ट जखनियां, जनपद गाजीपुर में आगामी 05 मई 2026, दिन मंगलवार को सायं 06 बजे से “जय गुरुबन्दे स्वर योग साधना” के तत्वावधान में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक भजन, सत्संग, उल्टी वाणी तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, सत्संग मानव जीवन में सुख, शांति एवं आनंद प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर “साहेब सबका… जय गुरुबन्दे…” के उद्घोष के साथ श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर भक्ति का रसास्वादन करेंगे। कार्यक्रम में दूर-दराज से आने वाले संत-महात्मा एवं साधक भी भाग लेंगे।
आयोजन से जुड़े ऋषिदेव यादव (लोक निर्माण विभाग) एवं शशिदास (शिक्षक व मीडिया प्रभारी) ने बताया कि आश्रम द्वारा समाज सेवा के तहत गरीब, विधवा एवं लकवा रोग से पीड़ित महिलाओं का निःशुल्क उपचार भी कराया जाता है। यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जय गुरुबन्दे आश्रम, नगवा चौकिया (गाजीपुर) में प्रत्येक माह की 4 एवं 19 तारीख को नियमित रूप से आध्यात्मिक भजन, सत्संग एवं उलट वाणी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.न. 8127686968 पर संपर्क किया जा सकता है।



