Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : सीआरपीएफ अकादमी में दीक्षांत समारोह 

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र

गुरुग्राम-सीआरपीएफ अकादमी में दीक्षांत समारोह 

46 जांबाज अधिकारियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ

सीआरपीएफ अकादमी के विशाल परिसर में आज एक भव्य ‘पासिंग आउट परेड’ (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर 46 सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों (DAGOs) ने भव्य परेड के साथ राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि, माननीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने परेड की सलामी ली। गर्व और आत्मविश्वास से लबरेज़ इन अधिकारियों के लिए आयोजित पिपिंग समारोह’ में मंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के परिजनों के साथ मिलकर उनके कंधों पर रैंक लगाए। इस दौरान कई भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिले।

सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों का यह 56वां बैच अपनी विविधता और तकनीकी कौशल के लिए विशेष है। इस बैच में 14 राज्यों के 46 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 2 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। 46 में से 19 अधिकारी इंजीनियरिंग डिग्री धारक हैं। 24 मार्च 2025 से शुरू हुआ 52 सप्ताह का यह प्रशिक्षण कई विशिष्ट संस्थानों के सहयोग से पूरा हुआ, जिसमें आईईडी मॉड्यूल, वीआईपी सुरक्षा, कानून सत्र और दंगा नियंत्रण जैसे विशेष कोर्स शामिल थे।

अधिकारियों ने जोधपुर स्थित एसपीयूपी से ‘आंतरिक सुरक्षा एवं पुलिसिंग’ में पीजी डिप्लोमा भी प्राप्त किया।परेड का नेतृत्व खेसितो योखा, ए.सी. (टी) ने किया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अधिकांश शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किए।

अपने संबोधन में गृह राज्य मंत्री ने सीआरपीएफ को वीरता और त्याग का प्रतीक बताया। वहीं, सीआरपीएफ के एसडीजी (प्रशासन) जकी अहमद ने आंतरिक सुरक्षा की बदलती चुनौतियों से निपटने की बल की प्रतिबद्धता को दोहराया। वही समारोह का समापन निदेशक अमित कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के बच्चों की उपस्थिति ने नव-नियुक्त अधिकारियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। अब ये 46 अधिकारी देश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button