जिला कारागार गोरखपुर में जेल लोक अदालत का आयोजन, 05 वादों का निस्तारण

जिला कारागार गोरखपुर में जेल लोक अदालत का आयोजन, 05 वादों का निस्तारण
गोरखपुर। मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर राजकुमार सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 22.04.2026 को जिला कारागार गोरखपुर में श्रीमती चौधरी, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर की अध्यक्षता में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जेल लोक अदालत में श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, गोरखपुर, अजय सिंह (सीजेएम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल गोरखपुर), श्री देवी प्रसाद (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल गोरखपुर) एवं श्री माही गौड़ (डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गोरखपुर) उपस्थित रहे। इस दौरान मौके पर कुल 05 वादों का निस्तारण किया गया।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर में सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर श्रीमती चौधरी एवं ब्रजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा जेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा बंदियों को पृथ्वी दिवस व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर श्री विजय कुमार सहित अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।

