Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक

नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक

जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन व समयबद्ध निस्तारण पर जोर

गाजीपुर, 22 अप्रैल 2026।नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों का एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और शासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने पर बल दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना भी आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली एवं पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति में यदि कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशालाओं में हरे चारे, पेयजल तथा लू से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृत पशुओं का समय से निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button