Breaking Newsभारत

गोरखपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

गोरखपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

गोरखपुर ।लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल के गिरने से देश-प्रदेश की राजनीति गरमा गई. भाजपा जहां इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लिए हुए है. वहीं कांग्रेस ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. गोरखपुर शहर के कचहरी चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के बैनर तले सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं. और राहुल गांधी का पुतला फूंका ।महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा महिला मोर्चा ने चेताया कि अब यह लड़ाई संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगी, जहां इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा. महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के पास महिला विरोधी कांग्रेस और नारी सम्मान से खिलवाड़ नहीं सहेंगे जैसे लगाए नारे

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा, संसद में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होना देश की महिलाओं से अन्याय है. उन्होंने 17 अप्रैल को महिलाओं के इतिहास का काला दिन बताया. कहा, इसे आधी आबादी कभी नहीं भूलेगी. जब महिलाओं को अधिकार देने की बारी आई, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस अहम बिल को रोक दिया. यह महिला सम्मान पर प्रहार है. कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क साफ है. एक तरफ महिला हितैषी होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ मौका आता है तो उनके अधिकारों को कुचलने से पीछे नहीं हटती. नारी शक्ति इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेगी. आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका करारा जवाब दिया जाएगा.

भाजपा युवा मोर्चा ने भी किया प्रदर्शन के महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस सपा तुलमुल कांग्रेस टीएमसी पर महिला बिल में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया. कहा-महिला आरक्षण बिल केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार है. कांग्रेस ने इसे रोककर देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को ठेस पहुंचाई। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button