Breaking Newsभारत

गोरखपुर में कोहराम: गेहूं के डंठल की आग में झुलसे 5 मासूम; एक की हालत नाज़ुक, मेडिकल कॉलेज रेफर!

गोरखपुर में कोहराम: गेहूं के डंठल की आग में झुलसे 5 मासूम; एक की हालत नाज़ुक, मेडिकल कॉलेज रेफर!

गोरखपुर। जिले के रामुडीह गांव में मंगलवार को गेहूं के डंठल में लगी भीषण आग ने पांच मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चों को आग से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दीपक गुप्ता प्रशासनिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों की हालत देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

घायल बच्चों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चार बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं, एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

रास्ते से गुजरते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गेहूं की कटाई के बाद खेत में सूखे डंठल पड़े थे, जिनमें अचानक आग लग गई। उसी समय ये पाँचों बच्चे पास के रास्ते से गुजर रहे थे और आग की लपटों में घिर गए। एसडीएम ने अस्पताल पहुँचकर बच्चों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन भी दिया है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button