Breaking Newsभारत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं- सपा-कांग्रेस अपने घर की बेटियों को ही बना सकती हैं पीएम-सांस

माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं- सपा-कांग्रेस अपने घर की बेटियों को ही बना सकती हैं पीएम-सांस

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि इन लोगों को हकीकत सामने लाएं।

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर सपा, कांग्रेस पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने यह विधेयक पास नहीं होने दिया। सपा अपने घर की बेटियों को सांसद और कांग्रेस पीएम और सांसद बना सकती है। लेकिन आम महिला को आगे नहीं बढ़ा सकती है। इनकी असलियत सामने आ गई है। सपा, कांग्रेस ने महिला के हक को मिटाया है। शिक्षकाएं सहयोगी बने, लोगों को बताएं कि इन्होंने क्या किया है। इनकी हकीकत को सामने लाए

वे गोमती नगर स्थित होटल में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में शिक्षिकाओं को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कई दिन से नारी सशक्तिकरण पर चर्चा चल रही है। पीएम ने इसका प्रयास किया है किंतु विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। आप बेहतर जान सकती हैं कि यह कितना जरूरी है। आपको अन्य महिलाओं को बताना चाहिए कि 33 फीसदी महिला पंचायत से लोकसभा तक जाएंगी तो कितनी प्रगति होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनना होगा। वे एक शिक्षक और आईएएस बनने के बाद समाज के लिए क्या बेहतर कर सकती हैं। आपको खुद में भी सुधार करना होगा। अपना व्यक्तित्व निखारें। जीवन की सेटिंग को मैचिंग से बनाए रखें तभी समाज में भी बदलाव ला सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button