शाम की बड़ी खबरें..

शाम की बड़ी खबरें..
➡लखनऊ: यूपी सचिवालय सेवा के 17 विशेष सचिव बदले गए, विनोद कुमार, आनंद प्रकाश सिंह का तबादला, लाल बहादुर यादव, विनय कुमार सिंह का तबादला, विनीत प्रकाश और प्रभात कुमार का तबादला, सुनील पांडेय समाज कल्याण विभाग भेजे गए, अनिल कुमार सहकारिता विभाग भेजे गए
➡लखनऊ
संसद में PM के मित्र कहने पर बोले अखिलेश, मेरा माइक बंद हो गया था- अखिलेश यादव, हमने कहा, हमें ऐसे मित्र नहीं चाहिए- अखिलेश, जो मदद की बात है, PM से पूछिए- अखिलेश, वही बताएंगे क्या मदद की है- अखिलेश यादव, हमारी तो जानकारी में नहीं है कोई- अखिलेश, सबको कहूंगा चौकन्ना रहो- अखिलेश यादव, हार के डर से कुछ भी कर सकते हैं- अखिलेश, महिला आरक्षण पर षड्यंत्र कर रहे- अखिलेश
➡बस्ती
दारोगा के लिए सजा मंडप, प्रेमी ने की शादी, शादी वाले दिन प्रेमी दारोगा के घर पहुंच गया, प्रॉपर्टी डीलर प्रेमी-युवती के बीच था प्रेम संबंध, सारी बात बताकर बारात न ले जाने की धमकी, दारोगा के घरवालों ने शादी से किया इनकार, बाद में प्रॉपर्टी डीलर ने उसी मंडप में शादी की, दारोगा जॉन मेजर वर्मा लखनऊ में है तैनात, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
➡मुज़फ्फरनगर
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, आग लगने से स्कूटी जलकर राख, आग लगी स्कूटी का वीडियो वायरल, थाना मीरापुर इलाके का मामला
➡रायबरेली
तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दंपति और मासूम घायल, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार, लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, बछरावां के टोल प्लाजा के पास हादसा
➡सीतापुर: तीन अंतर्राज्यीय शातिर ठग गिरफ्तार, फ़र्ज़ी पहचान पत्र, आधार कार्ड बरामद, केमिकल युक्त स्याही, मैजिक पेन भी बरामद, मैजिक पेन से लिखे चेक की स्याही मिटाते, स्याही को लाइटर से मिटाते थे शातिर ठग, चेक पर लिखी रकम में बदलाव करते थे, रकम बदलकर बैंक से निकालते थे पैसा, फाइनेंस कराने के नाम पर देते थे धोका, कोतवाली नगर, सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई
➡संभल: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो किशोर गंगा नदी में डूबे, गहरे पानी में जाने से डूबे, लोगों ने दोनों को निकाला बाहर, दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती, 1 किशोर मृत घोषित, 1का इलाज जारी, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡मथुरा: मुंबई की कंपनी से 11.47 करोड़ की धोखाधड़ी, मथुरा के गोवर्धन थाने में लिखा गया मुकदमा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दीपक पर FIR, जमीन सौदा कराते फिर कब्जा दिलाने में धोखा, तीनों पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली के आरोप, पीड़ित जिग्नेश को नहीं मिला जमीन पर कब्जा
➡फर्रुखाबाद: गेहूं के गट्ठर में अज्ञात ने लगाई आग, धू धू कर जली किसान की फसल, करीब 5 बीघा फसल जलकर राख, किसान को करीब 1 लाख का नुकसान, किसान ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, कायमगंज क्षेत्र के ताजपुर का मामला
➡दिल्ली: उन्नाव माखी कांड मामले में कुलदीप सेंगर को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता की अपील को खारिज किया, पप्पू सिंह केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं सेंगर, पीड़िता ने सेंगर की सजा बढ़ाने, फांसी की अपील की थी, कुलदीप सिंह सेंगर का 10 साल अगस्त में पूरा हो जाएगा, हाईकोर्ट ने सजा बढ़ाने का पर्याप्त आधार नहीं पाया
➡अयोध्या: शिव मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे ध्वजारोहण, राम मंदिर के परकोटा में बना है शिव मंदिर, राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष सदस्य ने दी जानकारी, RSS के लगभग 1000 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे
➡अमरोह: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख सपा में शामिल हुए, गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख है राजेंद्र खड़गवंशी, सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा सपा का हाथ, लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलकर हुए शामिल
➡इटावा: अवैध वसूली के विवाद में हिंसक झड़प, सवारी पर चाकू से किया हमला, घायल, बीच-बचाव करने पर पेट में मारा चाकू, आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी, व्यक्ति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच शुरू, इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर: सहारनपुर को मिले नए जिलाधिकारी, अरविंद कुमार चौहान ने संभाली कमान
➡सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का युद्धाभ्यास, कल से दो दिवसीय युद्धाभ्यास रिहर्सल, टच एंड गो ऑपरेशन का करेंगे रिहर्सल, कूरेभार थानाक्षेत्र के एयर स्ट्रिप पर होगा प्रदर्शन



