गाजीपुर : जखनियां,वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।20/05/025को
जखनियां,वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।
जखनियां,गाजीपुर। अदभुत साहस,शौर्य और पराक्रम से पाक परस्त आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर “आपरेशन सिंदूर” को सफल बनाने वाली देश की तीनों सैन्य शक्तियों (जल,थल,नभ) के सम्मान में आज जखनियां तहसील में राजेश राजभर के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा तहसील जखनियां परिसर से निकल कर जखनियां कस्बे में होते हुए शहीद महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं सभा कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भाजपा नेता पारस राय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आंतकी ठिकानो पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकवादियो को मारकर ,पहलगाम घटना मे मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे दुश्मनो को छोडने वाला नही बल्कि दुश्मन देश के घरो में घुस कर मारने तथा सुरक्षित सकुशल लौटने वाला भारत बन गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एलजी मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंन्हा ने कहा कि भारतीय सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है,उनके सम्मान मे पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सारगर्भित उपलब्धि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है l
पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा तिरंगा यात्रा मे शामिल सभी माताओं, बहनों एवं नागरिकों के प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के गौरव भारतीय सेना के सम्मान में यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में भी आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय जनतापार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ संतोष यादव ने कहा कि हमें देश की सेना पर नाज है पहलगाम हमले की जिस शौर्य और पराक्रम से हमारे सैनिकों ने बदला लिया उससे हमारे सहित सभी हिन्दुस्तानीयों का सर गर्व के साथ उठा हुआ है आज उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है।
आज तिरंगा यात्रा मे भारी संख्या में उपस्थित लोगों मे राष्ट्रीय भावना का असीम उत्साह तथा देश के सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिल रहा था।हर हाथ मे तिरंगा झंडा लिए भारी संख्या में लोग शामिल थे। तिरंगा यात्रा में रास्ते भर भारत माता की जय और भारतीय सैनिकों के सम्मान मे गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने एकजुटता एवं देश भक्ति का संदेश दिया।
वही जखनिया तिरंगा यात्रा में शामिल जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने शहीद महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पाण्डेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके तथा शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अभिनव सिंन्हा, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय,रामराज बनवासी, सर्वानंद सिंह झुन्ना, अटल सिंह राजेश भारद्वाज, दयाशंकर सिंह, प्रशान्त सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू,गुप्ता, पंकज उपाध्याय, प्रदीप सिंह, डॉ संतोष यादव, अवधेश यति, पीयूष सिंह, अनिल कुमार पांडे , अशोक यादव,मनोज यादव, विपिन कुमार सिंह, अशोक पांडे, सुमित यादव, शिवाजी सिंह, राहुल मदैशिया,विनय सिंह,आदि लोग मौजूद थे।