बिजली बिल वसूली में लापरवाह 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म, लाइनमैन व हेल्पर पर गिरी गाज

बिजली बिल वसूली में लापरवाह 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म, लाइनमैन व हेल्पर पर गिरी गाज
मध्यांचल विद्युत वितरण वितरण निगम की अमौसी जोन के कलेक्शन इकाई के कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इन पर बिजली बिल वसूली में लापरवाही का आरोप लगा है।
अमौसी जोन में बिजली राहत बिल योजना में लापरवाही बरतने वाले कलेक्शन इकाई के 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। प्रबंधन के आदेश में कहा गया कि आठ लाइनमैन व 17 हेल्पर ने राहत योजना में बकायेदारों से बिल वसूली में अहम भूमिका अदा करने के बजाय लापरवाही बरती। इससे राजस्व वसूली का ग्राफ नीचे आ गया।इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता नेकी राम ने इस संबंध में मुख्य अभियंता अमौसी जोन रामकुमार को भेजे गए पत्र में कहा गया कि प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के अनुमोदन के बाद निर्देशित किया जा रहा कि अपने स्तर इन संविदा कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करते हुए उनको ब्लैकलिस्ट किया जाए। जिन संविदा कर्मियों को हटाया गया, वह दुबग्गा, मलिहाबाद, वृंदावन, कानपुर रोड, आलमबाग मोहनलालगंज व नादरगंज उपकेंद्र पर तैनात थे। 15 नवंबर 2025 को लागू हुए वर्टिकल में कलेक्शन इकाई में तैनाती मिली थी।
यह लाइनमैन और हेल्परअधीक्षण अभियंता की तरफ से मुख्य अभियंता को भेजी गई सूची में लाइनमैन लक्ष्मीकांत मिश्रा, मोहम्मद सईद, कमल किशोर, नवीन कुमार यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, रितेश कुमार मौर्या, सुनील कुमार यादव और हेल्पर दीपक कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार पटेल, अमित सैनी, महेंद्र कुमार दुबे, विक्रम सिंह, अवनीश कुमार भारती, शत्रुघ्न लाल, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, विनय, चंद्रशेखर, सर्वेश कुमार यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहित खन्ना व साजन रावत हैं।



