गाजीपुर : त्योहारों को लेकर गाजीपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

त्योहारों को लेकर गाजीपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

गाजीपुर, 17 मार्च 2026।रमजान, ईद-उल-फितर एवं चैत नवरात्रि/रामनवमी के त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरजराजा भी उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पीस कमेटी के सदस्यों से स्थानीय स्तर पर आयोजित बैठकों की फीडबैक ली। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।पीस कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए जाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कोई विशेष समस्या नहीं है, फिर भी सभी लोग मिलकर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तत्पर रहेंगे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज विभाग को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को रामनवमी और ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरजराजा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने नागरिकों से पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू/रा) आयुष चौधरी, एसपी ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



