Breaking Newsभारतराजनीति

जखनियां/गाज़ीपुर : जखनिया के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पं. हरिशंकर तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा व ब्रह्म भोज का हुआ आयोजन

जखनिया के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पं. हरिशंकर तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा व ब्रह्म भोज का हुआ आयोजन

जखनियां/गाज़ीपुर: जखनिया बाजार के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन के उपरांत उनके निज आवास भुड़कुड़ा में श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया।पंडित हरिशंकर तिवारी वर्षों से जखनिया बाजार की तिवारी गली में “संजीव मेडिकल स्टोर” के माध्यम से दवा व्यवसाय करते हुए जनसेवा में समर्पित रहे।

उनका जीवन सादगी, सेवा भावना और उच्च विचारों का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने व्यवहार और सेवा से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी, जिसे लोग आज भी भावुक होकर याद कर रहे हैं।वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र—संजीव त्रिपाठी, पूर्णेन्दु त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष), संपूर्णानंद त्रिपाठी तथा विवेकानंद त्रिपाठी (अमेरिका में चिकित्सक)—हैं।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पंडित जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में उनके सेवा भाव को नमन किया।

पुत्र पूर्णेन्दु त्रिपाठी के भावुक शब्द:“पिताजी हमारे लिए सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि एक आदर्श थे। उन्होंने हमें सिखाया कि जीवन में ईमानदारी, सेवा और सादगी सबसे बड़ी पूंजी होती है। उनका जाना हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके विचार और संस्कार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पंडित हरिशंकर तिवारी के महान व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आज इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आंनद दूबे डॉ महेंद्र जी डॉक्टर नागेंद्र जी डॉक्टर रामवृक्ष यादव, आमिर अली, राजेश सोनकर, मनोज यादव, दयाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, डॉ विपिन सिंह, अटल कुमार सिंह,डॉ संतोष मिश्रा,इंद्रजीत सिंह उर्फ अंटू सिंह, मीनू पांडे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, रामविलास पाण्डेय पप्पू बाबा, अवधेश यति ओम प्रकाश पाण्डेय, सहित तमाम सम्मानित लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button