भारत

भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता दुलरी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।17/03/026को

जखनियां/गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता दुलरी देवी (85 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय फुलेश्वर यादव का आज सुबह लगभग 8:30 बजे निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दुलरी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्रों में बड़े रामलाल यादव, दूसरे पुत्र पारसनाथ यादव (मुंबई में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी) तथा तीसरे पुत्र दिनेश सिंह यादव, जो भाजपा गाजीपुर में जिला मंत्री एवं समाजसेवी के रूप में सक्रिय हैं।उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से लोक सभा गाजीपुर के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय,मिनू पाण्डेय, इन्द्र जीत सिंह अन्टू,बहादुर यादव, महातिम यादव, मिंटू सिंह, जुगेश यादव, लक्ष्मन यादव, सोहन यादव, बेद प्रकाश पाण्डेय तथा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू सहित अनेक सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।परिवारजन के अनुसार आज ही उनका अंतिम संस्कार सैदपुर घाट पर किया जाएगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button