गाजीपुर : 177 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का प्रथम किस्त का मिला लाभ

गाजीपुर
177 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का प्रथम किस्त का मिला लाभ
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे रूपये 900 करोड़ की अनुदान राशि के अंतरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के 177 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी रूपये 100000 कुल 01 करोड़ 77 लाख रुपए सरकार द्वारा अनुदान राशि का अंतरण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सरकार का संकल्प है कि जो पात्र व्यक्ति हैं वह बिना आवास के वंचित नहीं रहने चाहिए। उनके प्रति मुख्यमंत्री पूर्ण तरीके से संकल्पित है। कार्यक्रम में जनपद के 177 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में रूपये 1,00,000 (एक लाख रुपये) की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
आज दिनांक-16.03.2026 को उ0प्र0 में स्वीकृत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान राशि अंतरण किया गया। जिसमें जनपद गाजीपुर में कुल 177 लाभार्थियों (नगर निकाय दिलदारनगर में 25 व सैदपुर में 152) को प्रथम किश्त की अनुदान राशि अंकन 1.00 लाख रूपये प्रति लाभार्थी के खाते में उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलो द्वारा हस्तानतरित किया गया। योजना को आवेदन करने हेतु आवेदक Pmaymis. gov. in पर आनलाईन आवेदन सकते है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को धनराशि अंतरण हेतु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी गरीब एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने लाभार्थियों से धनराशि का सदुपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण कराने का आह्वान किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा जनपद में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गति के साथ कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए ,उन्होंने कहा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके जनपद में जो भी व्यक्ति पात्र होगा उसे लाभान्वित किया जाएगा इसके लिए सर्वे भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आवास स्वीकृति/धनराशि अंतरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी, डूडा विनोद जोशी, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका जमानियां, भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे l



