गाजीपुर : वारण्टी को उसके घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर
वारण्टी को उसके घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने 16 मार्च को लक्ष्मण यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम करण्डा को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फौ0मु0सं0 663/18 सुरेश यादव बनाम लक्ष्मण आदि के तहत धारा 323, 392, 452, 504 भादवि में वारण्टी के कारण की गई।
अभियुक्त घर पर बाहर ही मौजूद पाए जाने पर उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम ने उसे वारण्टी दिखाकर नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण यादव, पुत्र शिवशंकर यादव, ग्राम करण्डा, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: फौ0मु0सं0 663/18 सुरेश यादव बनाम लक्ष्मण आदि, धारा 323, 392, 452, 504 भादवि, थाना करण्डा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय हमराह, थाना करण्डा शामिल रहे।



