गाजीपुर : पुलिस ने गोवंश वध के लिए ले जा रहे दो आरोपी को दबोचा: तीन गाय-बछड़ा और दो पिकअप वाहन बरामद

गाजीपुर
पुलिस ने गोवंश वध के लिए ले जा रहे दो आरोपी को दबोचा: तीन गाय-बछड़ा और दो पिकअप वाहन बरामद
गाजीपुर। थाना जमानियाँ पुलिस ने 15 मार्च को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर खास की सूचना पर उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह की टीम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास से राकेश कुमार पुत्र राम ग्राम करजरा, थाना धीना, जनपद चन्दौली और सुनील कुमार उर्फ रामभजन राम पुत्र सत्यनारायण राम ग्राम अहिकौरा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली, को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन राशि गोवंश (दो गाय, एक बछड़ा) और दो पिकअप वाहन बरामद किए गए। उनके खिलाफ थाना जमानियाँ में मु0अ0सं0 73/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।क्षअभियुक्तों का आपराधिक इतिहास राकेश कुमार पुत्र राम मु0अ0सं0 73/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना जमानियाँ, गाजीपुर
मु0अ0सं0 88/2017, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 307 भादवि, थाना कन्दवा, चन्दौली, सुनील कुमार उर्फ रामभजन राम पुत्र सत्यनारायण राम
मु0अ0सं0 73/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना जमानियाँ, गाजीपुर है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार चल रहा है।



