Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ब्राह्मण रक्षा दल अवसरवादी पंडित को लेकर उग्र

गाजीपुर

ब्राह्मण रक्षा दल अवसरवादी पंडित को लेकर उग्र

गाजीपुर। कासिमाबाद उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के आप्शन में पंड़ित रखने से प्रबुद्ध समाज खासा नाराज़ है और भावना आहत हुई है। इसे लेकर ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा आज सोमवार को राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी कासमाबाद को सौंपा गया। दल के लोगों का कहना है कि प्रश्न को देखकर स्पस्ट है कि एक वर्ग विशेष के लोगों की भावना को आहत करने, अपमानित करने की नियत से पूछा गया है। दल ने स्पष्ट रूप से मांग किया है कि प्रश्न बनाने वाले को विधी द्वारा निर्धारित दंड दिया जाय। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि कभी ‘घूसखोर पंडित’ कभी अवसरवादी पंडित कह कर एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है, जिसकी जितनी भत्सना की जाय कम है।

मालूम हो कि पंडित शब्द पर विवाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्यांश के लिए दिए गए विकल्पों में “पंडित” शब्द को शामिल किए जाने को लेकर हुआ है। ब्राह्मण संगठनों और नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, उनका कहना है कि “पंडित” शब्द एक सम्मानित और विद्वान व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है, न कि अवसरवादी के लिए ।

इस विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी इस कृत्य को अनुचित और आपत्तिजनक बताया है, बावजूद अभी तक कोई कारवाई नही हुई है।

पत्रक देने वालों में देवेंद्र पाण्डेय,पंकज पाण्डेय,अनुज पाण्डेय,रतलेश पाण्डेय, एड०कौशल मिश्रा,गणेश मिश्रा,राकेश पाण्डेय, राजेश मिश्रा,मृत्युंजय मिश्रा, राजेंद्र पाण्डेय अध्यक्ष राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी, सुनील कुमार राय,त्रिभुवन चौबे,संजय तिवारी, चंद्रशेखर पाण्डेय आदि सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button