
रमजान में 250 जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों को ईदी स्वरूप खाद्य सामग्री वितरित

जखनियां/गाजीपुर। जनपद के विकास खंड जखनियां की ग्राम सभा अलीपुर मदंरा में रमजान के पाक और बरकत भरे महीने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’ द्वारा जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के बीच ईदी के रूप में खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान लगभग 250 घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाकर लोगों को रमजान के पवित्र महीने में राहत और खुशी देने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत, रहमत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला पवित्र समय होता है। ऐसे पावन अवसर पर यदि किसी गरीब परिवार के घर में थोड़ी-सी भी खुशी पहुंचती है तो यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और संतोष की बात होती है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि अपनी ग्राम सभा के हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े रहें और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत हो।उन्होंने बताया कि रमजान के इस मुबारक महीने में जरूरतमंद परिवारों को ईदी के रूप में खाद्य सामग्री वितरित करने का यह कार्य वह लगातार कई वर्षों से करते आ रहे हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा की गई एक छोटी-सी पहल है, लेकिन जिन लोगों को इसकी आवश्यकता होती है उनके लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होती। अपनों के चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें भी आत्मिक संतोष और प्रसन्नता मिलती है।
इस अवसर पर अनीश, सत्तार, अतहर, इस्माइल, रमजान, अरमान, अफजाल, जाकिर, ताहिर हुसैन, फारूक अहमद सहित ग्राम सभा के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।



